Sunday, January 3, 2010

मटन पेपर फ्राई


विधि :

1. एक गहरे पैन में तेल डालकर गर्म करें। सरसों के दाने डालकर चटकाएं।

2. लहसुन-प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। मटन डालकर चलाएं।

3. शेष सामग्री डालकर 20 मिनट तक धीमी आंच पर गलने तक पकाएं। तले हुए खरबूजे के बीज से सजाकर सर्व करें।


सामग्री :

200 ग्राम बोनलेस श्रेडेड मटन, 1 बड़ा बारीक कटा हुआ प्याज, 3-4 कली बारीक कटा हुआ लहसुन, 1/2 चम्मच सरसों, 1/2 चम्मच दरदरी काली मिर्च, 2 चम्मच तेल, 1/2 चम्मच मक्खन।

कितने लोगों के लिए : 3

चांप ए काबुली

विधि :

1. लैंब चॉप में विनेगर, नमक, काली मिर्च, आधा मिर्च पेस्ट और अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाकर मेरिनेट करने को 6 घंटे के लिए रख दें।

2. दही को खूब अच्छी तरह फेंट कर क्रीम जैसा कर लें और फिर उसमें अन्य सामग्री मिलाएं। पहले से मेरिनेट किए हुए चिकेन में दही मिश्रण मिलाकर लैंब को दोबारा 6 घंटे के लिए मेरिनेट करें।

3. अब लैंब चॉप को गर्म ग्रिडल पर रखकर धीमी आंच पर 12 मिनट तक रखें।

4. ऊपर से थोड़ा-सा नीबू का रस और कटी हुई धनिया डालकर गरमागरम सर्व करें।


सामग्री :

240 ग्राम साफ किए हुए लैंब चॉप, 50 ग्राम पानी निकाला हुआ दही, 2 ग्राम लाल मिर्च पेस्ट, 2 ग्राम काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 10 मिली. फ्रेश क्रीम, 15 मिली. सरसों का तेल, 1 ग्राम बड़ी इलायची, 7 ग्राम अदरक-लहसुन पेस्ट, 3 ग्राम छोटी इलायची, 10 मिली. माल्ट विनेगर, 2 ग्राम गरम मसाला, 1 ग्राम कसूरी मेथी, 1 लौंग पाउडर।

कितने लोगों के लिए : 2

विदेशी तंदूरी मछली

विधि :

1. मछली के टुकड़ों में चाट मसाला छोड़कर अन्य सामग्री मिलाकर मेरिनड होने के लिए 1 घंटा अलग रखें।

2. फिर सीख में लगाकर तंदूर में 5 मिनट तक पकाएं।

3. पांच मिनट बाद उसमें ब्रश की सहायता से थोड़ा मक्खन या घी लगाएं।

4. सीख को पलटकर दोबारा तंदूर में 5 मिनट रखें। तंदूर से निकालकर चाट मसाला छिड़क कर पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।


सामग्री :

280 ग्राम सालमन टिक्का, 50 ग्राम पानी निकाला हुआ दही, 15 ग्राम अदरक-लहसुन का पेस्ट, 3 मिली. नीबू का रस, 3 ग्राम क्रश ब्लैक पेपर कॉर्न, स्वादानुसार नमक, 5 मिली. क्रीम, 2 ब्लैक जीरा, 2 ग्राम गरम मसाला, 10 मिली. तेल, 15 ग्राम चीज, 2 ग्राम व्हाइट पेपर, 2 ग्राम चाट मसाला।

कितने लोगों के लिए : 2