Offers thousand of tested recipes, easy cooking dishes, vegetarian and non-vegetarian food recipes, Get free cooking advice, learn easy cooking techniques, world cuisine, fusion cuisine, Search Indian restaurants around the world. Includes information on indian cuisine, spices, tip and tricks.
Sunday, January 3, 2010
विदेशी तंदूरी मछली
1. मछली के टुकड़ों में चाट मसाला छोड़कर अन्य सामग्री मिलाकर मेरिनड होने के लिए 1 घंटा अलग रखें।
2. फिर सीख में लगाकर तंदूर में 5 मिनट तक पकाएं।
3. पांच मिनट बाद उसमें ब्रश की सहायता से थोड़ा मक्खन या घी लगाएं।
4. सीख को पलटकर दोबारा तंदूर में 5 मिनट रखें। तंदूर से निकालकर चाट मसाला छिड़क कर पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।
सामग्री :
280 ग्राम सालमन टिक्का, 50 ग्राम पानी निकाला हुआ दही, 15 ग्राम अदरक-लहसुन का पेस्ट, 3 मिली. नीबू का रस, 3 ग्राम क्रश ब्लैक पेपर कॉर्न, स्वादानुसार नमक, 5 मिली. क्रीम, 2 ब्लैक जीरा, 2 ग्राम गरम मसाला, 10 मिली. तेल, 15 ग्राम चीज, 2 ग्राम व्हाइट पेपर, 2 ग्राम चाट मसाला।
कितने लोगों के लिए : 2
Friday, June 5, 2009
अरशद वारसी की पसंद मटन बिरयानी
छांछ
विधि : दही में पुदीना और अदरक डालकर अच्छी तरह फेंटें। अब दही मिश्रण का दोगुना ठंडा पानी मिलाएं और दोबारा फेंटें। एक पैन में भुना हुआ जीरा, हरी मिर्च और नमक डालकर रखें। एक अन्य सॉस पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें और हींग व साबुत जीरा डालकर चटकाएं। फिर उसे पहले वाले पैन में उड़ेल दें। उसमें दही मिश्रण डालकर अच्छी तरह फेंटें। ग्लास में डालें और हरी धनिया से सजाकर सर्व करें। |
सामग्री : 60 ग्राम स्किम्ड मिल्क से बना हुआ दही, 12 ग्राम कटे हुए पुदीने के पत्ते, 5 ग्राम कटा हुआ अदरक, 180 मिली. ठंडा पानी, 4 ग्राम कटी हुई हरी मिर्च, 3 ग्राम भुना हुआ जीरा स्वादानुसार नमक, 10 मिली. तेल, 1 ग्राम साबुत जीरा, 1 ग्राम हींग, 1 टी स्पून कटी हुई हरी धनिया। कितने लोगों के लिए : 1 |
बेसन पिज्जा विद चीज
विधि : 1. बेसन में सूजी, दही, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट और अजवाइन और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। 2. अच्छी तरह से फेंटकर ईनो फ्रूट सॉल्ट डालें। मिश्रण के फूल जाने पर इसके छोटे छोटे पिज्जा बेस तैयार करे लें। अब इस पर टोमैटो सॉस, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर के छोटे टुकड़े फैला दें। 3. चीज को कद्दुकस कर सबसे ऊपर फैलाएं। गरम ओवन में 200 डिग्री सेल्सियस पर पांच मिनट तक बेक कर गरमागरम सर्व करें। |
सामग्री : 1 कप बेसन, 1 टे.स्पून सूजी, 1 टे.स्पून, दही, 1 टी स्पून अदरक लहसुन पेस्ट, 1/2 टी स्पून इनो फ्रूट सॉल्ट, स्वादानुसार नमक, 1 टे.स्पून तेल, 1 शिमला मिर्च, 1 बारीक कटा हुआ प्याज, 1 कटा हुआ टमाटर, 2 क्यूब चीज, पिसी हुई काली मिर्च, टोमैटो सॉस। कितने लोगों के लिए : 2 |
आलू-सोया बर्गर
विधि : सोया ग्रेन्युल्स को गर्म पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दें। फिर साफ पानी से दो-तीन बार धोकर हाथ से अच्छी तरह निचोड़ लें। मैश किए आलू में ब्रेड क्रंब्स को छोड़कर उपरोक्त लिखी सभी सामग्री मिलाकर छोटी-छोटी टिक्की बनाएं। प्रत्येक टिक्की को ब्रेड क्रंब्स में लपेट लें। अब नॉनस्टिक पैन में थोड़ा तेल डालकर धीमी आंच पर सुनहरी टिक्की सेक लें। बन को बीच में से काट लें लेकिन एक तरफ से जुड़ा रहने दें। बन के बीच में टिक्की रख कर उसके ऊपर प्याज, खीरा और टमाटर का स्लाइस भी रखें आप चाहे तो पनीर भी रख सकते हैं बर्गर को गरम तवे पर दोनों तरफ से करारा करके सेंक लें। अब गरमागरम बर्गर टॉमेटो सॉस के साथ सर्व करें। |
सामग्री : 2 आलू उबले हुए, 1/2 कप सोया ग्रेन्युल्स, 1/2 कप कद्दूकस की हुई गोभी, 2 टे.स्पून बारीक कटी शिमला मिर्च, 1/2 कप प्याज, 1 टे.स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर, 1 टी स्पून नींबू का रस, 1 कप ब्रेड क्रंब्स, नमक स्वादानुसार, 10 सादे बन (बर्गर), 10 स्लाइस टमाटर के, 10 स्लाइस प्याज के, 10 स्लाइस खीरे के, 100 ग्राम सफेद मक्खन, टिक्की तलने के लिए रिफाइंड ऑयल। कितने लोगों के लिए : 10 |
Tuesday, October 14, 2008
मखाने की खीर

विधि : कड़ाही में घी गर्म करके, उसमें मखानों को डालकर भून लें, भूने हुए मखानों को प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। ठंडा होने पर मोटा-मोटा कूट लें। दूध को उबलने दें जब दूध उबल जाये तो उसमें कुटे हुए मखाने डालकर पकाये और चीनी भी डाल दें। गाढ़ा होने तक पकाते रहें। बादाम, सूखा नारियल, काजू और किशमिश डालकर सर्व करें। |
सामग्री : 2 कप मखाने, 1/2 किग्रा. दूध, 2 टे.स्पून चीनी, 2 टे.स्पून देसी घी। सजाने के लिये: बादाम, काजू, सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ), किशमिश। कितने लोगों के लिए : 4 |
पनीर कटलेट

विधि : हरा धनिया, हरी मिर्च बारीक काट लें। दूध को फाड़कर छान लें। इस फटे दूध मे नमक, हरा धनिया व हरी मिर्च मिलाकर मलमल के कपड़े में लपेट कर किसी भारी चीज से दबा दे। 2 घंटे बाद इसकी एक-डेढ़ इंच लम्बी व आधा इंच चौड़ी फलियां काट लें, कोई भी मनचाहा आकार दें दें। कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। पनीर व मसाला डालकर मिलाएं, सेके। हल्का गुलाबी होने पर उतार लें। |
सामग्री : 300 ग्राम पनीर, 2-3 हरी मिर्च, थोड़ा-सा हरा धनिया, थोड़ा सा सूखा पुदीना पाउडर, स्वादानुसार सेधा नमक, नीबू का रस, तेल। कितने लोगों के लिए : 3 |

